विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री का वितरण

बोकारो | आरएनबी हॉस्पिटल की ओर से गणतंत्र दिवस के मौके पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना और उनकी जरूरतों को पूरा करना था। डॉ. बीरेंद्र कुमार, डॉ. पिंकी पॉल, विकास कुमार, नीरज कुमार व शिक्षक अमन कुमार झा, भागीरथ, रेखा राज आदि ने कर्मियों के बीच स्लीपर का वितरण किया। इस अवसर पर डॉ. बीरेंद्र कुमार ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *