फाजिल्का में मेडिकल स्टोर से लूट:आधा दर्जन युवकों ने बोला हमला, मालिक से मारपीट-तोड़फोड़, पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

फाजिल्का के गांव बजीदपुर कटियावाली में एक मेडिकल संचालक पर कुछ लोगों द्वारा हमला कर तोड़फोड़ करने और मारपीट करने के आरोप लगे हैं l घायल को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है l जहां पर उसके द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं कि न सिर्फ उससे मारपीट की, दुकान की तोड़फोड़ की l बल्कि उसकी दुकान के गल्ले में पड़े 17000 रुपए भी आरोपी लूट कर ले गए l फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है l जख्मी युवक विनोद कुमार ने बताया कि वह गांव बाजीदपुर कटियावाली का रहने वाला है l उसने बताया कि उनके मेडिकल पर करीब आधा दर्जन युवक आए जिन्होंने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसके मेडिकल स्टोर पर तोड़फोड़ कर दी l बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है l आरोप है कि उसकी दुकान का गल्ला भी तोड़ा गया l जिससे करीब 17000 रुपए की लूट की गई l उधर, एसएचओ गुरिंदर सिंह का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है l जिसके चलते उनके द्वारा पुलिस अधिकारियों को सरकारी अस्पताल भेजा गया है l जहां जख्मी के बयान दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल उपरांत बनती कार्रवाई की जाएगी l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *