कार समेत 63 हजार कीमत की 350 पाव शराब जब्त

रहली | पुलिस ने इमलिया रोड के पास कार से 63000 रुपए कीमत की 350 पाव अवैध शराब जब्त की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इमरिया रोड तरफ से रहली की ओर कार से अवैध शराब परिवहन कर लाई जा रही है। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची, वाहनों की जांच की। इसी दौरान एक कार को रोका तो कार के अंदर ड्राइवर सीट पर एक व्यक्ति बैठा मिला, जिसने नाम हल्केभाई 35 उर्फ हल्ले पिता कलू पटैल निवासी ग्राम पचारा पिपरिया थाना गढ़ाकोटा बताया। बाजू की सीट पर नाबालिग बैठा था। पुलिस ने वाहन की जांच की तो डिग्गी में पीछे तरफ खाकी रंग के 7 कार्टून मिले, जिन्हें खोलकर देखा तो सभी में 350 पाव शराब रखी थी। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरेापियों पर आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *