महेंद्रगढ़ में 152 डी पर सड़क हादसा, दो की मौत:मरने वालों में एक राजस्थान जाट महासभा का प्रदेश महासचिव

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में नेशनल हाईवे नंबर 152 डी सड़क मार्ग पर गांव बुचावास के समीप बुधवार रात को एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। मृतकों में एक राजस्थान जाट महासभा का महासिचव बताया जा रहा है। राजस्थान के रहने वाले तीन लोग एक कार में सवार होकर नेशनल हाईवे नंबर 152 डी से होते हुए कहीं जा रहे थे। इस दौरान बूचावास के पास अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने पहुंचाया अस्पताल दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से कनीना के उपनागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। दो को किया मृत घोषित अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद दो घायलों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे घायल की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया। राजस्थान जाट महासभा का महासचिव हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश महासचिव खेम सिंह चौधरी तथा रमेशचंद मीणा के रूप में हुई है। एक को किया रेफर उपनागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अंकित ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल भागचंद मीणा को प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उसकी स्थिति चिंताजनक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *