नगर परिषद में 16 कार्मिक अनुपस्थित मिले, सभी को कारण बताओ नोटिस जारी

बारां| प्रशासक व एडीएम भंवरलाल जनागल ने बुधवार को नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान 16 कार्मिक अनुपस्थित मिले। जिन्हें आयुक्त ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। एडीएम जनागल ने धर्मशाला में संचालित अन्नपूर्णा रसोई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आमजन को परोसे जा रहे भोजन को चखकर गुणवत्ता की जांच की। भोजन की गुणवत्ता, प्रति व्यक्ति एक टोकन व्यवस्था, बैठकर भोजन करने की सुविधा, भोजन को गर्म रखने की व्यवस्था देखी। एडीएम ने निर्देश दिए कि जिला स्तरीय अधिकारी समय-समय पर अन्नपूर्णा रसोई का भ्रमण कर स्वयं भोजन करें, जिससे गुणवत्ता निरंतर बनी रहे। निरीक्षण के दौरान शिकायत पुस्तिका, सुझाव पुस्तिका एवं वजन मशीन उपलब्ध नहीं पाए जाने पर उन्होंने इन्हें शाम तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद एडीएम ने परिसर में स्थापित स्थाई आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। जहां उन्होंने सफाई, बिस्तरों की स्थिति एवं रात्रि में ठहरने वाले व्यक्तियों के विवरण रजिस्टर के संधारण की जानकारी ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *