महाशिवरात्रि रथयात्रा की तैयारियां जोरों पर

भास्कर न्यूज | लुधियाना महाशिवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में हर-हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी द्वारा 8 फरवरी को विशाल रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। श्री दुर्गा माता मंदिर से शुरू होने वाली इस भव्य यात्रा की तैयारियां चेयरमैन जीवन गुप्ता और प्रधान अश्वनी बहल की देखरेख में युद्ध स्तर पर जारी हैं। इसी क्रम में कमेटी द्वारा सरताज नमकीन के संचालक डूंगर सिंह राजपुरोहित को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। निमंत्रण स्वीकार करते हुए राजपुरोहित ने कहा कि जो भक्त महादेव के रथ को खींचता है, शिव उसके जीवन की डोर स्वयं थाम लेते हैं। उन्होंने घोषणा की कि सरताज नमकीन द्वारा पूरी श्रद्धा के साथ रथयात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *