तेरे चरणों में ठिकाना मिल गया…

लुधियाना| जगराओं पुल स्थित प्राचीन श्री दुर्गा माता मंदिर में माता रानी की साप्ताहिक चौकी आयोजित की गई। मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस आध्यात्मिक समागम में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेका। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य यजमान भुवन सलूजा और जसपाल सलूजा द्वारा पावन ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। चौकी की मुख्य आकर्षण रमेश बावा एंड पार्टी की टीम रही। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज और भक्तिमय प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर में अलौकिक समां बांध दिया। जब गायक ने मां के चरणों में ठिकाना मिल गया, हमको भक्ति का खजाना मिल गया जैसे हृदयस्पर्शी भजन गाए तो श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने लगे। स मारोह में मां की अनन्य सेविका और भजन गायिका सुषमा माता के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। मंदिर ट्रस्ट की ओर से वीरेंद्र मित्तल ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सुषमा माता ने अपना पूरा जीवन मां की सेवा और भजनों को समर्पित कर दिया था। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अश्वनी जैन और अशोक द्विवेदी सहित पं. नगेंद्र भट्ट, केके सूरी, भरत ठाकुर, राजेंद्र अरोड़ा, हनी शर्मा, सनी जस्सल, मंजू सिक्का और सुरिंदर भगत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों में पावन प्रसाद वितरित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *