शिवानी दीदी बोलीं- हमने मानसिक स्थिति परिस्थितियों पर निर्भर की:सिवनी में कहा- इससे खुशियों का ग्राफ लगातार गिर रहा

ब्रह्माकुमारीज की शिवानी दीदी ने सिवनी के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में ‘उज्जवल भविष्य के लिए एक नई शुरुआत’ विषय पर प्रेरक उद्बोधन दिया। राष्ट्रपति से मिले नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित शिवानी दीदी ने कहा कि आज हमने अपनी मानसिक स्थिति को परिस्थितियों पर निर्भर कर दिया है, जिससे खुशियों का ग्राफ लगातार गिर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 30-40 सालों में बाहरी जगत में तो विकास हुआ है, लेकिन आंतरिक जगत में खुशी, शांति और प्यार की कमी होती जा रही है। उन्होंने लोगों को अच्छे संस्कार अपनाने और किसी भी परिस्थिति में उनसे न भटकने की सलाह दी। संगीत संध्या का आयोजन किया गया इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस दौरान ब्रह्माकुमारी डॉ. दामिनी ने संगीत संध्या का आयोजन किया गया। माउंट आबू से आए अंतर्राष्ट्रीय माइंड और मेमोरी गुरु शक्ति राजसिंह ने भी प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। ब्रह्माकुमारी इंदौर जोन की क्षेत्रीय निर्देशिका हेमलता दीदी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर यह भी घोषणा की गई कि 5 से 8 फरवरी तक स्मृति लॉन बारापत्थर में सुबह 7:00 से 8:30 और शाम 6:00 से 7:30 बजे तक ‘मैजिक ऑफ मेडिटेशन’ शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें मेडिटेशन और म्यूजिकल एक्सरसाइज के माध्यम से तन-मन को स्वस्थ रखने के टिप्स दिए जाएंगे। कार्यक्रम में जिले के सभी आठ विकासखंडों से हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *