फाजिल्का की नरमा मंडी में आज से सरकारी खरीदी शुरू कर दी गई है l मंडी में सीसीआई अधिकारी पहुंचे, जिन्होंने मार्केट कमेटी के सुपरवाइजर के साथ मिलकर मंडी में किसानों द्वारा लाई गई नरमे की फसल की खरीद की और 7271 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से सरकारी स्तर पर नरमा खरीदा गया l बताया जा रहा है कि प्राइवेट स्तर पर कम भाव में किसानों से नरमे की फसल की खरीद की जा रही थी l मंडी सुपरवाइजर राज कुमार ने बताया कि कार्टनमयार्ड में किसान नरमे की फसल लेकर पहुंच रहे हैं l जिसकी खरीद की जा रही है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से किसानों द्वारा शिकायती की जा रही थी कि प्राइवेट स्तर पर उन्हें लूटा जा रहा है और कम भाव में उनकी नरमे की फसल की खरीद हो रही है l जिस पर मार्केट कमेटी के सचिव और जिला मंडी अधिकारी द्वारा इस मामले का समाधान करते हुए मंडी में सीसीआई लाई गई है l जिनके अधिकारियों द्वारा सरकारी भाव 7271 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से नरमे की खरीद की जा रही है l जिसकी आज शुरुआत कर दी गई है l आधार कार्ड लेकर आना अनिवार्य उधर, मंडी पहुंचे सीसीआई अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि उनके द्वारा फाजिल्का जिले के अबोहर, फाजिल्का और किलियांवाली मंडियों में नरमे की फसल की खरीद शुरू की गई है l उन्होंने बताया कि जिस किसान द्वारा फसल बेची जानी है l उसे खुद आना होगा और सीसीआई की गाइड लाइन के मुताबिक फसल की गिरदावरी, जमाबंदी और आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा l जिसपर सरकारी भाव के मापदंडों के अनुसार 7271 रुपए प्रति क्विंटल फसल की खरीद की जाएगी l


