मॉक ड्रिल… सिविल डिफेंस टीम ने पार्वती नदी में बहे तीन जनों को सुरक्षित बचाया

क्षेत्र के हनोतिया में पार्वती नदी में बुधवार को एक रेस्क्यू ऑपरेशन (मॉक ड्रिल) चलाकर आपदा की स्थिति को लेकर अभ्यास किया। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम पर सुबह 11 बजे नदी में तीन लोगों के फंसे होने की सूचना मिली। इस पर सिविल डिफेंस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव शुरू किया। तीनों लोगों को सुरक्षित निकाल कर उन्हें प्राथमिक चिकित्सा भी दी गई। एक अन्य व्यक्ति के बह जाने की जानकारी पर सिविल डिफेंस के गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाकर 2 घंटे में व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया। यह अभ्यास नागरिक सुरक्षा विभाग के निर्देश पर मॉक ड्रिल के तहत किया। जिसके माध्यम से रेस्क्यू का अभ्यास करने के साथ संसाधनों के उपयोग को परखा गया। ऑपरेशन में बारां तहसीलदार दशरथ सिंह मीणा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, चिकित्सा विभाग की टीम, सिविल डिफेंस मास्टर ट्रेनर मोनू पंकज और फायर ब्रिगेड नगर परिषद के कार्मिक सम्मिलित रहे। अभ्यास में अभियान की सफलता के बाद सिविल डिफेंस टीम की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *