सवाईमाधोपुर| विवेकानंद बस्ती की ओर से होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर विज्ञान नगर में बिजली पॉवर हाउस के पास स्थित हनुमान मंदिर में बैठक हुईं, जिसमें किशनपुरा, बिशनपुरा, चंद्रपुरा, नयापुरा, कुतलपुरा जाटान के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष अशोक कुमार बेडवाल ने बताया कि सम्मलेन के प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक गांव दो-दो लोगों की टोली बनाई जाएगी, जो घर-घर जाकर पीले चावल के साथ लोगों को कार्यक्रम के लिए निमंत्रण देगी। विराट हिन्दू सम्मेलन में महिलाएं सिर पर कलश रखकर यात्रा में शामिल होंगी। विवेकानंद बस्ती के सभी आसपास के गांवों के महिला-पुरुष, युवा पीढ़ी गाजे-बाजे व डीजे पर बजते भजनों पर नाचते-गाते कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। कार्यक्रम को लेकर आयोजित बैठक में संयोजक गिरीश कुमार शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, अशोक कुमार जैन, मदनलाल वर्मा, कुंजबिहारी शर्मा, सीताराम शर्मा, रामप्रसाद मीणा, ललित कुमार, बीरबल बैरवा, जसराम मीणा, बाबूलाल मीणा, रिंकेश कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए। उपाध्यक्ष अशोक कुमार बेडवाल ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।


