भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से सीएम मान द्वारा गुरु साहिबान की तस्वीर पर शराब के छींटे फेंकने के कथित वीडियो क्लिप की जांच शुरू कर दी गई है। जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज के आदेश के तहत वीडियो क्लिप को जांच के लिए फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। 3 फॉरेंसिक लैब्स से जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गौर हो कि 15 जनवरी को सीएम मान श्री अकाल तख्त सचिवालय में पेश हुए थे। सीएम ने वीडियो क्लिप को फेक करार देते हुए किसी भी लैब में जांच करवाने की बात कही थी। जत्थेदार गड़गज्ज ने कहा था कि इस गंभीर मामले की सच्चाई उजागर करने के लिए वीडियो क्लिप की जांच अवश्य करवाई जाएगी। श्री अकाल तख्त सचिवालय के इंचार्ज बगीचा सिंह ने कहा है कि वीडियो क्लिप की जांच का काम शुरू कर दिया गया है। क्लिप लैब्स में जांच के लिए भेजी गई हैं।


