जालंधर| गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन में अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी का जन्म दिवस अत्यंत श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया। प्रधान महिंदरजीत सिंह एवं समस्त प्रबंधक कमेटी ने बताया कि प्रातः के दीवान में भाई बलदेव सिंह और भाई आत्मा सिंह हजूरी रागी जत्था गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन ने मनोहर कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। कथावाचक भाई परमजीत सिंह और बीबी जसजीत कौर जी ने बाबा जी के जीवन एवं सिखी सिद्धांतों की व्याख्या करते हुए संगत को शहीदों और गुरु साहिबानों द्वारा बताए गए मार्गों पर चलने के लिए प्रेरित किया। यहां प्रधान महिंदरजीत सिंह, जसप्रीत सिंह सेठी, कंवलजीत सिंह कोछड़, डॉ. एचएम हुरिया, जोगिंदर सिंह गुंबर, परमिंदर सिंह, कुलतारण सिंह आनंद, एचएस भसीन, गगनदीप सिंह सेठी मौजूद रहे।


