युवक से आईफोन झपटा बाइक सवार लुटेरे फरार

जालंधर | शहर के थाना नंबर छह के अंतर्गत आते श्री गुरु अमरदास चौक पर बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़े एक युवक का मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित की पहचान अर्शदीप निवासी मेहतपुर, नकोदर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई सतपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अपराधियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *