अमृतसर| शिवाला बाग भाइयां के प्रधान जतिंदर अरोड़ा और महासचिव संजय अरोड़ा की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस मनाया। मंदिर परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी सदस्यों ने सलामी दी। इस मौके पर अश्विनी शर्मा, तरसेम, रोहित पांडे, पंडित कन्हैया लाल शास्त्री, पंडित जगदीश, आचार्य निर्भय, सीताराम कौशिक, हैप्पी समेत अन्य भक्तजन मौजूद रहे।


