भास्कर न्यूज | अमृतसर अमृतसर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक प्रधान मुनीश जैन की अध्यक्षता में हुई। इसमें विधायक जीवनजोत कौर, कपिल छाबड़ा ट्रेड विंग ईस्ट के चेयरपर्सन विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। संगठन के चेयरमैन कृष्णा मेहरा ने विधायक जीवनजोत कौर को मोमेंटो और प्रधान जैन ने शाल भेंट करके उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रधान जैन ने विधायक को एसोसिएशन के बारे जानकारी देते व्यापारियों को आ रही मुश्किलों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि समय के साथ-साथ व्यापारियों को कई मुश्किल आ रही हैं। इस समय ई-कॉमर्स डिस्ट्रीब्यूटर बिजनेस के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरा है। इससे निपटने के लिए व्यापारियों को भी अपनी सर्विसेज और कार्यशैली को बेहतर बनाना होगा। इसी दौरान विधायक ने व्यापारियों को आ रही मुश्किलों का हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गुरु नगरी को एक बिजनेस हब के तौर पर जाना जाता है जो देश भर में प्रसिद्ध है। उन्होंने व्यापारियों को हर प्रकार की सहायता देने की बात कहीं। इसी दौरान एसोसिएशन की ओर से सदस्यों को पंक्चुएलिटी और लकी ड्रा के इनाम भी बांटे। मीटिंग का समापन राणा महाजन ने सभी का धन्यवाद करते हुए किया। इस मौके पर राणा महाजन, संजय कपूर, करण कपूर, पवन शर्मा, विजय भसीन ने अपना योगदान देकर बैठक का सफल आयोजन किया।


