अमृतसर ट्रैफिक पुलिस की ओर से आज शहर में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। पुलिस ने शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाया] वहीं अवैध रूप से रास्ता रोककर पार्किंग की गई गाड़ियों को उठवाया। ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने लोगों को वार्निंग दी की, कि गुरु नगरी के ट्रैफिक को सुचारू करने में बाधा न बने। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एसीपी ट्रैफिक गुरबिंदर सिंह, द्वारा इंस्पेक्टर रामदविंदर के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सामने साइकिल बाजार, लिंक रोड, अशोक चौक और पुतलीघर बाजार में अवैध अतिक्रमण हटवाया और सड़कों पर गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों के चालान काटे गए। दुकानदारों को हिदायत दी गई कि वे अपना सामान सड़क, फुटपाथ के बाहर नहीं बल्कि एक लाइन में खड़ा करें, ताकि आने जाने में कोई व्यवधान न हो। अगर कोई दुकानदार अपना सामान बाहर रखता है तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि सड़कों पर अवैध रूप से वाहन पार्किंग करने वालों के चालान काटे जाएंगे। ट्रैफिक जाम की समस्या अमृतसर में शहर में लगातार ट्रैफिक की समस्या बनी हुई है। बीआरटीएस के लिए बनाए गए रास्ते को लोगों की ओर से ऑटो और ई रिक्शा चलाने के लिए लगातार मांग की का रही थी, लेकिन अब वो प्रोजेक्ट फिर से शुरू हो गया है। वहीं लाखों की संख्या में रोजाना आने वाले श्रद्धालुओं की अपनी गाड़ियों के साथ साथ उनके लिए शहर में हजारों की संख्या में ई रिक्शा और ऑटो चलते हैं। जिससे हर समय शहर में ट्रैफिक जाम रहता है। अमृतसर में रहता है वीआईपी मूवमेंट इसके अतिरिक्त अमृतसर में वीआईपी मूवमेंट भी जारी रहता है जिससे शहर के लोग ट्रैफिक की समस्या से हर समय दो चार होते रहते हैं। इस बार के चुनावों में एक मांग मुख रूप से ट्रैफिक की भी उठाई जा रही है।


