पूर्व माध्यमिक शाला शुकुलपारा में गणतंत्र दिवस मनाया

रिगनी- खरौद| शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला शुकुलपारा, खरौद में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम की शुरुआत ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनभागीदारी अध्यक्ष उत्तम सोनी और विशिष्ट अतिथि बसंत यादव उपस्थित रहे। अतिथि के रूप में शंभू यादव, चैतराम नोनिया, कमलेश यादव और सुबोध शुक्ला शामिल हुए। मुख्य अतिथि उत्तम सोनी ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, देशभक्ति और नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *