बारां | मुस्लिम समाज की ओर से जिलेभर में 3 फरवरी को शबे-बरात मनाई जाएगी। हाफिज व कारी मुहम्मद शोएब रजा निजामी ने बताया कि चांद की शहादत दारुल उलूम गोसिया रजविया के सदर मुदर्रिस मुफ्ती मुहम्मद यामीन निजामी शरई मुफ्ती शहर कोटा ने दी। उन्होंने कहा कि इस रात में नफिल नमाज और इबादत करके दुआएं मांगी जाती हैं। पूरी रात इबादत का सिलसिला जारी रहता है।


