निकाय चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अहम

भास्कर न्यूज | बारां शहर के बरडिया बालाजी धाम पर निवर्तमान सभापति ज्योति पारस, पूर्व सभापति कैलाश पारस की अगुवाई में मंदिर परिसर में शिव प्रतिमा की स्थापना की। धार्मिक आयोजन के साथ शहर कांग्रेस कमेटी बारां के कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन समारोह भी हुआ। शहर अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने की। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व अंता विधायक प्रमोद जैन भाया, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल एवं जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया रहे। सम्मेलन में चर्चा का मुख्य बिंदु आगामी नगर निकाय चुनाव रहे। जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका की सुनिश्चिता पर जोर दिया। इस दौरान अंता विधायक भाया ने कहा कि कांग्रेस की रीति-नीति सभी धर्म, जाति, समाज को साथ लेकर राष्ट्र को मजबूत बनाने की रही है। आज भाजपा ने देश के हालात अति संवेदनशील बना दिए हैं, जो देश के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक है। ऐसे में आज बारां ही नहीं बल्कि पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ता पर एक जवान की तरह देश बचाने की जिम्मेदारी हैं। जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा की गूंगी बहरी सरकार को जवाब देने की अपील की है। वहीं पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल ने कहा कि पिछले 2 वर्षों में बारां जिला और नगर परिषद क्षेत्र की दुर्दशा के लिए भाजपा जिम्मेदार है। इसका हिसाब आगामी चुनाव में लिया जाएगा। इससे पहले अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों व वरिष्ठजनों का भारद्वाज के नेतृत्व में सम्मान किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस संगठन महासचिव कैलाश जैन, सेवादल जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी वहीद भाई, अनुसूचित विभाग से सत्यनारायण भूमलिया, पीसीसी सचिव धर्मराज मेहरा भी मंचासीन रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष इरफान अंसारी, लव पारस, हेमलता सोन, पीयूष सोनी, अर्जुन यशवंत, समीर खान, लोकेश मीणा, हरीश मेघवाल, मनीष मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *