जंगल में भालुओं ने युवक पर किया जानलेवा हमला

बैकुंठपुर | कोरिया जिले के छोटे साल्ही गांव में भालुओं के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल उदय राज सिंह जंगल से अपने घर लौट रहा था, तभी तीन भालुओं ने अचानक उस पर हमला कर दिया। युवक की चीख-पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर भालुओं को जंगल की ओर खदेड़ा। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल उदय को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, घायल की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *