छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी

भास्कर न्यूज | कोरबी-चोटिया पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के कोरबी-चोटिया, पाली, सिरमिना के स्कूलों व सरकारी दफ्तरों में तिरंगा फहराया गया। सरपंच राजू राम मरावी ने कोरबी के पंचायत कार्यालय, स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल में ध्वजारोहण किया। जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम ने कोरबा पुलिस चौकी परिसर में तिरंगा फहराया। सेजेस स्कूल कोरबी के छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने प्रस्तुति दी। गणतंत्र दिवस पर आधारित भाषण दिए। स्कूल में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य रामाश्रय सिंह तंवर, अमृता त्यागी, श्यामा जायसवाल, सतीश कुमार चौबे, शशिकांता साव, जय नारायण साहू, टीएस शांडिल्य, डीएल कुंभकार, सहायक ग्रेड-3, जमुना प्रसाद आर्मो, भूपेंद्र सिदार, अर्जुन लाल सूर्यवंशी, हीरा सिंह समेत अन्य छात्रों का जीवन में आगे बढ़ने उत्साहवर्धन किया। हायर सेकेंडरी स्कूल सिमगा में प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने ध्वजारोहण किया। सरपता स्कूल में सरपंच गायत्री आयाम व लाद स्कूल में प्राचार्य जेएल जगत ने ध्वजारोहण किया। आदिवासी सेवा सहकारी समिति मर्यादित कार्यालय कोरबी में समिति के पूर्व अध्यक्ष शीश पाल सिंह ने तिरंगा फहराया। कुल्हरिया में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कार्यालय के प्रबंधक सुधीर प्रसाद धुर्वे ने तिरंगा फहराया। पाली में हाईस्कूल के प्राचार्य शकुंतला सारथी ने ध्वजारोहण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *