भास्कर न्यूज | भरतपुर लायंस क्लब डायमंड भरतपुर का चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी मोहनलाल मोहन माहेश्वरी ने बताया कि चार सदस्यीय टीम की देखरेख में चुनाव हुआ। चुनाव में 55 सदस्यों में से 40 ने मतदान किया। जिसमें अध्यक्ष लाइन राकेश बंसल, सचिव शिवराज सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष मुरारी लाल गुप्ता, उपाध्यक्ष नवीन रविंद्र अग्रवाल, दिनेश शर्मा व उपेंद्र अग्रवाल, डायरेक्टर राजेंद्र सिंघल, सुशील कंचन, रमेश गर्ग, कपूर चंद गोयल, सुरेश गर्ग, ओम प्रकाश गुप्ता चुने गए। ओम प्रकाश गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। चुनाव अधिकारी मोहनलाल मोहन माहेश्वरी ने बताया कि चुनाव लायंस क्लब इंटरनेशनल के निर्देशन में कराया गया।


