संविधान हमारे देश की शक्ति और हितों का रक्षक: डॉ. सुधा

भास्कर न्यूज | भरतपुर मॉडल पब्लिक स्कूल सेकेंडरी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षाविद् डॉ. सुधा चौधरी , भाजपा नेता अरविंद पाल सिंह, विद्यालय के डायरेक्टर एस वर्गीस थे। इस मौके पर बच्चों ने देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ सुधा चौधरी कहा कि हमारा भारत विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र है। इसमें विविध भाषा, पंथ एवं संप्रदाय के लोग निवास करते हैं । हमारा संविधान हमारी शक्ति है एवं हमारे हितों का रक्षक है। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कर बच्चों को पारितोषिक वितरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *