कोटा में दिन दहाड़े मंदिर से चोरी, VIDEO:भगवान के हाथ जोड़े, धोक लगाने के बहाने बैग में रखकर झालर ले गया

मंदिर में भगवान के दर्शन के बहाने आया एक युवक झालर चोरी करके फरार हो गया। मंदिर के पट खोलने आए पुजारी को झालर नहीं मिली, तो सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसमें युवक चोरी करते हुए दिखाई दिया है। घटना कोटा के सांगोद थाना क्षेत्र की 28 जनवरी दोपहर की है। मंदिर समिति ने चोरी की शिकायत थाने में दी है। मंदिर समिति अध्यक्ष राजमल गौड़ ने बताया की मंदिर श्री रामचंद्र जी भगवान में महादेव की प्राण प्रतिष्ठा की थी। प्राण प्रतिष्ठा से पहले गणेश जी को निमंत्रण दिया था। प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद बुधवार को गणेश जी की विदाई का कार्यक्रम था। दोपहर में मंदिर की छत पर खाना बन रहा था। सभी लोग मंदिर की छत पर मौजूद थे। मंदिर के चैनल गेट खुले हुए थे। दोपहर 3 बजे करीब एक युवक नीली शर्ट पहने कंधे पर बैग टांग कर आया। आते ही उसने भगवान के हाथ जोड़े, फिर धोक देने के बहाने मंदिर परिसर रखे दो कांसी के झालर बैग में डाल लिए। चंद सेकंड में वहां से फरार हो गया। 4 बजे करीब पुजारी मंदिर के पट खोलने आए तो उन्हें झालर नहीं मिली। मंदिर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए। तब जाकर चोरी का पता लगा। चोरी हुए झालर दो हजार क़ीमत के थे। चोरी की शिकायत थाने में दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *