जालंधर सेल्समैन हत्याकांड में मुख्यारोपी अरेस्ट:वारदात के बाद मथुरा भागा, वकील से मिलने जाते हुए दबोचा; दातर मार तोड़ दी थी सिर की हड्डी

जालंधर में टू व्हीलर शोरूम के सेल्समैन जगदीप सिंह हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है। इसी वारदात में शामिल उसके दो साथी अभी फरार हैं। पुलिस ने आरोपी कृष्ण को अदालत में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है।
रिमांड के दौरान पुलिस वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद करने में जुटी है। अभी तक जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कृष्ण पुलिस से बचने के लिए मथुरा भाग गया था। वहां उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। पुलिस को सूचना मिली कि कृष्ण वकीलों से मिलने जा रहा है, जिसके बाद उसे दबोच लिया।

रिसेप्शन काउंटर पर बैठने को लेकर हुई थी बहस
पुलिस के अनुसार, कृष्ण और जगदीप सिंह के बीच शोरूम के रिसेप्शन काउंटर पर बैठने को लेकर बहस हुई थी। इस बहस के बाद कृष्ण ने मन में रंजिश पाल ली। उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर रात में छुट्टी होने के बाद जगदीप सिंह पर हमला कर दिया था।

इलाज के दौरान हो गई थी मौत
हमले में गंभीर रूप से घायल जगदीप सिंह की 27 दिनों के इलाज के बाद मौत हो गई थी। थाना बस्ती बावा खेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवाया था। परिवार के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई थी। एसीपी नॉर्थ पंकज ने बताया कि जगदीप सिंह की मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

अब सिलसिलेवार जानिए क्या था पूरा मामला…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *