वनकर्मियों ने बाइक सवारों की बचाई जान:नाका राजबाग स्टाफ ने सरकारी वाहन से बाइक सवार घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया

सवाई माधोपुर के पुराने श र स्थित नेशनल हाईवे 552 टोंक चिरगांव पर भौम्या जी की टेक के पास बुधवार देर शाम एक हादसा सामने आया। यहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। इन घायल युवक के लिए नाका राजबाग वनपाल देवदूत साबित हुए, जब उन्होंने सरकारी वाहनों से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिससे घायल बाइक सवारों की जान बच सकी। सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाकर बचाई युवकों की जान दरअसल, बुधवार रात करीब 9 बजे नाका राजबाग वनपाल विजय कुमार जोरासिया सरकारी वाहन से गश्त कर अपने स्टाफ के साथ वापस नाका राजबाग लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें दो बाइक सवार युवक भौम्या जी टेक के पास एक स्प्लेंडर बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में दिखाई दी। बाइक के पास ही दो युवक घायल अवस्था में पड़े हुए दिखे। जिसपर वनकर्मियों ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों बाइक सवार घायलों को सड़क से उठाकर अपने सरकारी वाहन में लिया। जिसके बाद दोनों वनकर्मियों ने सवाई माधोपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों घायलों का उपचार जारी है। दोनों युवकों की पहचान रामकुमार गुर्जर (30) पुत्र सत्यनारायण गुर्जर, रूपसिंह (28) पुत्र रामजीलाल गुर्जर निवासी टोडरा के रूप में हुई है। आपको बता दें कि इससे पहले खंडार रेंजर भी घायलों को सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाकर मानवता का परिचय दे चुके है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *