नर्मदा जयंती पर भव्य आयोजन:1100 फीट की चुनरी और रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, मंत्री राकेश सिंह भी हुए शामिल

मध्य प्रदेश में मां नर्मदा के प्राकट्य उत्सव पर मातृशक्ति महिला मंडल द्वारा भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की विशेष उपस्थिति रही। 1100 फीट लंबी चुनरी को लेकर निकली यात्रा गोरखपुर से ग्वारीघाट तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर रेत नाका से एक भव्य नर्मदा रथ यात्रा भी निकाली गई। रथ पर विराजमान मां नर्मदा की मनमोहक प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंत्री राकेश सिंह के साथ संत-महंत और श्रद्धालुओं ने स्वयं रथ को खींचा। यात्रा का समापन गौरी घाट पर हुआ, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां रेवा की महाआरती की गई। साकेत धाम के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी गिरीशानंद महाराज और मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि संस्कारधानी में मां नर्मदा का प्राकट्य उत्सव बड़े त्योहार के रूप में मनाया जाता है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु मां के दर्शन और पूजन के लिए आते हैं। चुनरी अर्पण और रथ यात्रा की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इस अवसर पर लोगों को नर्मदा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए जागरूक भी किया जाता है। सरकार भी मां रेवा के जल को स्वच्छ रखने के लिए प्रयासरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *