कालाडूमर में 7000 क्विंटल धान गायब:सहकारी समिति संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कर्मचारियों पर कार्रवाई रोकने की मांग

नर्मदा वेयरहाउस कालाडूमर में धान खरीदी में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। सहकारी सेवा समिति पनागर द्वारा की गई धान खरीदी में लगभग 7000 क्विंटल धान कम पाई गई। इस मामले में जिला कलेक्टर ने समिति प्रबंधक सहित अन्य कर्मचारियों पर कार्रवाई का आदेश दिया है। इस कार्रवाई के विरोध में सहकारी समिति संघ के प्रदेश अध्यक्ष बीएस चौहान और प्रवक्ता सफी खान ने अपर कलेक्टर नाथू राम गौंड को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि धान उपार्जन शासन के निर्देशानुसार किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपार्जित धान का उठाव और भंडारण नागरिक आपूर्ति निगम की जिम्मेदारी है। यदि समय पर उठाव और भंडारण नहीं हुआ तो इसके लिए सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। संघ ने कई अन्य मांगें भी रखी हैं, जिनमें कोरोना काल में शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेताओं द्वारा ऑफलाइन वितरित खाद्यान्न को पीओएस मशीनों से कम करने और कर्मचारियों की बकाया वेतनवृद्धि का तत्काल भुगतान शामिल है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *