दतिया में आज 5 घंटे बिजली कटौती:मेंटेनेंस के कारण सीतापुर फीडर सहित कई फीडरों पर नहीं रहेगी लाइट

दतिया में विद्युत वितरण कंपनी की ओर से 33 केवी एवं 33/11 केवी उपकेंद्रों पर मानसून मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए यह कार्य आज गुरुवार को किया जाएगा, जिसके चलते संबंधित फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में अस्थायी रूप से विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक 33 केवी सीतापुर फीडर सहित कई 11 केवी फीडरों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान सीतापुर, बडोनकला, बरगाए,डगरई, बीकर, जुझारपुर, कामद, रिछार, गुर्जरा, सरसई, बडोनी, खोडन, घुग्गसी, धीरपुरा, जैन मंदिर, ठाकुरपुरा, नयाखेड़ा और बगेदरी आबादी से जुड़े क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। विद्युत विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि आवश्यकतानुसार बिजली कटौती के समय में कमी या वृद्धि की जा सकती है। यह कार्य भविष्य में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *