गोल्डी बराड़ की तरफ से मिल रही थी धमकियां:मोहाली में गैंगस्टर पर मर्डर की FIR, दो शूटरों ने किया हमला, आज होगी पोस्टमार्टम

मोहाली में SSP ऑफिस के बाहर दिनदहाड़े बुधवार को हुए मर्डर मामले में पुलिस ने बड़ा विदेश में बैठे गैंगस्टर सतिंदरपाल सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। केस मृतक की पत्नी मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर थाना सोहाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 61(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत गोल्डी बराड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है यह बात तो पहले ही साफ हो गई थी कि आरोपी गोल्डी बराड़ के चाचा के बेटे गुरलाल बराड़ की हत्या में आरोपी था। वहीं, हत्या के बाद गैंगस्टर ने खुद इस संबंधी वीडियो भी जारी कर दिया था। जिसमें उसने कहा था कि हमने अपना बदला ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दूसरी तरफ डीआईजी रोपड़ रेंज नानक सिंह ने कहा कि हमारे पास पुख्ता लीड है। जल्दी ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद दोनों आरोपी बाइक पर फरार हुए थे।

गैंगस्टर की तरफ से मिल रही थी धमकियां मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर थाना सोहाना गोल्डी बराड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृतक की पत्नी ने बताया कि उन्हें गोल्डी बराड़ की तरफ से लगातार धमकियां मिल रही थी। इस वजह से वह काफी परेशानी में थे। मृतक कल अपनी पत्नी सहित एनडीपीएस के केस में मोहाली अदालत में पेशी भुगतने गया थी। जब फायरिंग हुई थी। पुलिस ने उसने चार किलो अफीम के साथ कुछ समय पहले अरेस्ट किया था। इस समय वह जमानत पर चल रहा था। वहीं, आज मोहाली सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम होगा। कार की डिक्की खोलते समय किया हमला रूपनगर रेंज के डीआईजी नानक सिंह और एसएएस नगर के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई। मृतक गुरविंदर सिंह उर्फ लम्बाड़, गांव रुड़की पुख्ता (थाना सदर खरड़) का रहने वाला था।वह एसीसी हाउसिंग सोसायटी के बाहर सड़क किनारे खड़ी अपनी कार का डिक्की खोल रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे एक अज्ञात हमलावर ने उस पर कई गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गया। इस दोरान उसकी पत्नी भी साथ थी। लेकिन उसका बचाव हो गया। बताया जा रहा है कि गोली उस पर तानी गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *