पठारी में बाइक से गिरे 3 युवक:शराब के नशे में तीनों गंभीर घायल हुए; विदिशा जिला अस्पताल रेफर

विदिशा जिले की पठारी तहसील में एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया, जहां शराब के नशे में तीन युवक मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शहरवासा और दतेरा गांव के पास की है। चालकों की मोटरसाइकिल बेकाबू होकर फिसल गई। हादसे में एक युवक की आंख को गंभीर नुकसान पहुंचा है, जबकि दूसरे की टांग में गंभीर चोट आई है। तीसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल है। 100 डायल के कर्मचारी नारायण दांगी और गजराज पटेल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो घायलों को एंबुलेंस से और एक को 108 वाहन से कुरवाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें विदिशा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जांच में पाया गया कि दुर्घटना के समय तीनों युवक नशे की हालत में थे, जो हादसे का प्रमुख कारण बना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *