भिंड में पंचकल्याणक महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु:जैनमुनि ने बताई भगवान महावीर की आहारचर्या विधि, बुधवार को आएंगे विस अध्यक्ष ​​​​​​​

भिंड के निराला रंग बिहार में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव के दौरान मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी की आहारचर्या विधि संपन्न हुई। इस अवसर पर मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसन्त सागर महाराज, मुनि विश्वशाम्य सागर महाराज सहित संतों की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान हुआ। इस दौरान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसन्त सागर महाराज ने कहा कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के इस विशेष दृश्य को देखने के लिए सभी श्रद्धालु बड़ी उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे थे। भगवान महावीर स्वामी को 72 घंटे से मुनिराज रूप में दर्शाया गया था। इस दौरान राजा बने विशाल जैन ने मुनिराज को खीर से आहार कराया और सीनू जैन (चंदना) ने उन्हें आहार दान दिया। यह पूरा आयोजन नाट्य मंचन के माध्यम से भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। विधि मिलने पर ही ग्रहण करते हैं आहार विहसन्त सागर महाराज ने बताया कि दिगंबर मुनिराज जब भी आहार के लिए निकलते हैं, तो वे उंगलियों को जोड़कर मुद्रिका धारण कर संकल्प लेते हैं और विधि मिलने पर ही आहार ग्रहण करते हैं। पवैया मंदिर कमेटी ने चातुर्मास के लिए श्रीफल समर्पित किया। पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान भगवान को केवल्यज्ञान प्राप्त हुआ, जिसके उपलक्ष्य में समवसरण की रचना की गई। इस दौरान उपाध्याय विहसन्त सागर महाराज गणधर के रूप में उपस्थित हुए और प्राणी मात्र के कल्याण की बातें कहीं। नाट्य मंचन के माध्यम से विभिन्न जीव-जंतुओं के समवसरण में आने का दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिससे दर्शकों में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। विधानसभा अध्यक्ष तोमर होंगे शामिल पार्षद मनोज जैन ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव में शामिल होने के लिए निराला रंग बिहार आएंगे। भजन संध्या ने मोहा मन सायंकालीन सभा में प्रसिद्ध जैन भजन गायक रूपेश जैन ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति दी। “बाबा बरसो वाले बिगड़ी मेरी बना दे…” जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम का समापन आरती के साथ हुआ। महोत्सव के दौरान पवैया जैन मंदिर कमेटी ने भिंड में चातुर्मास के लिए उपाध्याय विहसन्त सागर महाराज को श्रीफल समर्पित किया। इस मौके पर राकेश जैन, नेहरू लाल जैन, सुनील जैन, सोनू जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह रहे उपस्थित इस अवसर पर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, प्रदीप जैन, महाप्रबंधक जगदीश जैन, राजेंद्र जैन, पवन जैन, पार्षद मनोज जैन, कमलेश जैन, चक्रेश जैन, नरेश जैन, सुनील जैन, विशाल जैन, अक्षय जैन, ऋषि जैन सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उमेश जैन शास्त्री ने किया, जबकि संगीत प्रस्तुति कुलदीप एवं पार्टी (भोपाल) ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *