बीकानेर में सर्दी का असर बरकरार:शहर में सुबह धूप खिली, लूणकरनसर सहित ग्रामीीण क्षेत्रों में रहा घना कोहरा

बीकानेर में सर्दी का असर फिलहाल बरकरार है। गुरुवार की सुबह बीकानेर शहर में तो धूप खिल गई लेकिन ग्रामीीण क्षेत्रों में घना कोहरा रहा। नौ बजे बाद कोहरा कुछ कम हुआ लेकिन तेज हवाओं ने सर्दी का एहसास बढ़ा दिया। न्यूनतम तापमान में भी बीकानेर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अंतर देखा गया। बीकानेर शहर में जहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के पार रहा, वहीं लूणकरनसर में न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। आने वाले दिनों में भी सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। लूणकरनसर में सुबह से ही घना कोहरा रहा, जिससे नेशनल हाइवे पर वाहनों की गति प्रभावित हुई। वाहन चालकों ने फोग लाइट का उपयोग किया, इसके बाद भी ज्यादा विजिबिलिटी नहीं बन सकी। कस्बे के आसपास के क्षेत्रों में विजिबिलिटी महज पांच-दस मीटर के आसपास रही। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक ठिठुरन बनी रहेगी। कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी का असर राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में देखने को मिल रहा हे। बीकानेर शहर से ज्यादा तापमान में गिरावट लूणकरनसर में हुई है, वहीं इससे ज्यादा गिरावट श्रीगंगानगर में है। उधर, जिला कलेक्टर ने स्कूल का समय फिर से यथावत कर दिया लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह नौ बजे तक तो कोहरे की स्थिति बनीं हुई है। ऐसे में न सिर्फ बच्चों कोा बल्कि टीचर्स को भी स्कूल तक जाने में परेशानी हो रही है। सुबह साढ़े सात बजे बच्चे और टीचर दोनों ही घने कोहरे के बीच ही स्कूल पहुंच पा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *