कांग्रेस के सभी विधायक व मंत्री आज जाएंगे दिल्ली

कांग्रेस के सभी विधायक और मंत्री बुधवार को दिल्ली जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में ये दिल्ली जाएंगे, जहां गुरुवार को वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। इनके साथ प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी रहेंगे। सोनाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद सभी मंत्रियों और विधायकों की पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से औपचारिक मुलाकात अभी तक नहीं हो पाई है। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने के लिए सभी दिल्ली जा रहे हैं। इस दौरान झारखंड के प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श भी होगा। विधानसभा चुनाव में खरगे और राहुल गांधी ने झारखंड का लगातार दौरा किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *