विश्वविद्यालयों में हो रही नियुक्ति की प्रक्रिया सही नहीं : बंधु तिर्की

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि विश्वविद्यालयों में हो रही नियुक्ति प्रक्रिया सही नहीं है। उनके नेतृत्व में मंगलवार को एक शिष्टमंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार से मुलाकात की। कहा, विश्वविद्यालय में हो रहे नीट बेस असिस्टेंट प्रोफेसर की गलत तरीके से नियुक्ति हो रही है। जेपीएससी ने जो मापदंड तैयार किया था, उस आधार पर नियुक्ति नहीं हो रही है। शिष्टमंडल में में मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन रविंद्र सिंह, अशोक चौधरी, सतीश पॉल मुंजनी, एम. तौसीफ, गजेंद्र सिंह, शांतनु मिश्रा शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *