रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से पीएचडी चैंबर का प्रतिनिधिमंडल मिला

रांची | पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महासचिव डॉ. रणजीत मेहता, सहायक महासचिव मिली दुबे और इंडिक्राफ्ट कम्युनिकेशंस के एमडी बरुण साहू ने दिल्ली में सांसद कार्यालय में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात की। उनके साथ पीएचडीसीसीआई की गतिविधियों पर चर्चा की। उन्हें बताया कि चैंबर झारखंड में पिछले सात-आठ साल के लगातार कार्यक्रम करता आ रहा है। केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक टिप्पणी की और पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की पहल का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *