1.36 लाख करोड़ बकाए पर ब्रेकअप दे सरकार, भाजपा करेगी मदद: मरांडी

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को बोकारो में कहा- राज्य सरकार 1.36 लाख करोड़ बकाए पर ब्रेक अप दे, भाजपा भी मदद करेगी। इस पर झामुमो केवल राजनीति कर रहा है। झामुमो को इस संबंध में जनता को विस्तार से बताना चाहिए कि आखिर कब का, किस-किस मद में कितना बकाया है। सामान्य व्यक्ति भी किसी से बकाया मांगता है, तो देनदार से उसका डिटेल मांगता है। हिसाब चाहता है। ऐसे ही कुछ बोल देने से कुछ नहीं मिलता। सरकार बजट पेश करती है, तो बताती है कि किस मद में कितनी राशि आवंटित की गई है। सरकार पर कितना उधार है। सरकार खर्च के लिए पैसे कहां से लाएगी। कितना केंद्रीय अनुदान मिलेगा। ये सारी बातें जनता को बताना पड़ता है। कहा कि 1.36 लाख करोड़ के विषय में भी यही बात होनी चाहिए। राज्य सरकार विस्तार से बताए कि कब का कितना बकाया केंद्र सरकार पर है। राज्य का सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार: मरांडी ने कहा-राज्य में भ्रष्टाचार से आम आदमी त्रस्त है। सही काम कराने के लिए भी पैसे देने पड़ रहे हैं। अपनी पुश्तैनी जमीन के लिए भी पदाधिकारियों को पैसे देने पड़ रहे हैं। अंचल में प्रति एकड़ पर घूस की दर निर्धारित हैं। कप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार जताते हुए मरांडी ने केंद्रीय बजट में झारखंड की रेल परियोजनाओं के लिए 7 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *