लेक्चरर नियुक्ति…ओपेन सीटों के इंटरव्यू में राज्य के अभ्यर्थियों को शामिल करे विवि

रांची यूनिवर्सिटी में 25 विषयों में नीड बेस्ड लेक्चरर के 299 पदों पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया चल रही है। अभी तक 15 विषयों में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्य पूरा कर लिया गया। शेष विषयों का सात फरवरी से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाना है। इधर सोमवार को आजसू, एनएसयूआई के प्रतिनिधियों ने वीसी डॉ. अजीत कुमार सिन्हा से मिलकर ओपेन सीटों पर भी राज्य के अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल करने के लिए आवेदन दिया है। पूर्व विधायक बंधु तिर्की, आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा और एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन ने कहा कि ओपेन सीटों पर राज्य के बाहर के अभ्यर्थी हैं। त्रुटियां हैं, जिसमें सुधार किया जाए। साथ ही ओपेन सीटों पर स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए। वीसी ने पूर्व विधायक और छात्र प्रतिनिधियों से कहा कि राज्य सरकार के रेगुलेशन के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की गई है। कई नेट पास अभ्यर्थियों को भी इंटरव्यू में आमंत्रित नहीं किया गया है। मौके पर चेतन प्रकाश, अल्हान अहमद, पवन सिंह, सक्षम, यश प्रिंस, जमाल गद्दी समेत अन्य थे। वीसी के बातचीत के बाद विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि लेक्चरर नियुक्ति में त्रुटियां है। इसे विवि प्रशासन को तत्काल रद्द कर देना चाहिए। इस संबंध में शिक्षामंत्री और सरकार से भी बात करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *