भाजपा नेता का नया वीडियो आया सामने:युवती को बचाने आए परिवार से मारपीट करते दिखा, पहले युवती को मारे थे 6 चांटे

सतना जिले के नागौद कस्बे में भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह एक युवती को बचाने पहुंचे उसके परिजनों के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले भी पुलकित टंडन का युवती को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सामने आ चुका है, जिसके बाद उनके खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। यह घटना 27 जनवरी की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता 25 वर्षीय युवती है, जो नागौद में ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसकी भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन से पहले से जान-पहचान थी। आरोप है कि पुलकित ने अपने कर्मचारी आरके उर्फ राजकुमार नामदेव के मोबाइल से युवती को फोन कर ब्राइडल कस्टमर से मिलने के बहाने एक गोदाम पर बुलाया। युवती ने अपनी मां को जानकारी दी और वहां पहुंची, लेकिन मौके पर कोई कस्टमर नहीं था और आरोपी शराब पी रहा था। भाई ने मारपीट का वीडियो बनाया जब युवती वहां से लौटने लगी तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर पुलकित टंडन ने युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी। काफी देर तक जब युवती घर नहीं पहुंची तो उसकी मां और दोनों भाई गोदाम पर पहुंच गए। बहन के साथ मारपीट होते देख भाई ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। यह देख आरोपी और ज्यादा बौखला गया। आरोप है कि पुलकित ने वीडियो बना रहे मोबाइल को छीनकर जमीन पर पटक दिया और फिर युवती की मां और भाइयों के साथ भी हाथापाई करने लगा। किसी तरह पीड़िता और उसके परिजन वहां से निकलकर अस्पताल पहुंचे। इलाज के बाद अगले दिन बुधवार दोपहर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 296(ए), 115(2), 351(3), 324(4) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। युवती की मां भी भाजपा में पदाधिकारी
पड़ताल के दौरान एक और बड़ा खुलासा हुआ है। जिस युवती के साथ मारपीट हुई है, उसकी मां भाजपा की ही एक पदाधिकारी हैं। दूसरे वायरल वीडियो में भाजपा मंडल अध्यक्ष को अपनी ही पार्टी की महिला पदाधिकारी और उसके परिवार के साथ मारपीट करते देखा जा सकता है। इस बात की पुष्टि भाजपा जिला महामंत्री रमाकांत गौतम ने की है। उन्होंने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद संगठन ने नागौद मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जिलाध्यक्ष भगवती पांडेय के सामने उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…. भाजपा नेता ने युवती को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, VIDEO सतना के नागौद थाना क्षेत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन पर एक युवती और उसकी मां से मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना मंगलवार देर रात की है, जिसमें मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन अपनी दुकान के गोदाम में थे। मां-बेटी किसी काम से उनके पास पहुंची। किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हुआ। इसके बाद टंडन ने गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट की। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *