रांची | बीआईटी मेसरा का प्लेटिनम जुबली समारोह 15 फरवरी से 15 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 फरवरी को उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और बिरला ग्रुप के चेयरमैन भी उपस्थित रहेंगे। बताते चलें कि बीआईटी मेसरा की स्थापना 1955 में हुई थी, और यह वर्ष 2025 में अपने 70 साल पूरे कर रहा है। इसे लेकर प्लेटिनम जुबली समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें गणमान्य दिग्गज, अकादमिक दिग्गज और संस्थान के एल्युमनाई भी शामिल होंगे, जो आज दुनिया भर में विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर सेवा दे रहे हैं। एयरोस्पेस, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और हेल्थकेयर में उत्कृष्ट योगदान के साथ संस्थान ने भारत की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया है।


