पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक कुलबीर जीरा पर फायरिंग की गई। इस फायरिंग में उन्होंने खुद का बचाव किया। पूर्व विधायक ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस की ओर से इलाके के वीडियो निकाले जा रहे हैं। फिरोजपुर के एसपीडी रणधीर सिंह ने मीडिया को बताया कि 112 पर 10:30 बजे कॉल जरूर आई थी। लेकिन फायरिंग का कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस की टीमें हर एंगल से जांच कर रही हैं। कार सवारों ने उनका पीछा किया पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में जीरा ने कहा है कि वह बीती रात कहीं जा रहे थे, तभी एक क्रेटा कार ने उनका पीछा किया। इस दौरान छह राउंड फायरिंग की गई। लेकिन गोली किसी को नहीं लगी। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायत के बाद पुलिस उस इलाके में सक्रिय हो गई है, जहां पर फायरिंग की यह घटना सामने आई है। खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव लड़ा कुलबीर सिंह जीरा फिरोजपुर से पूर्व में विधायक रहे हैं। वह कांग्रेस के सीनियर मेंबर है। उन्होंने खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव अमृतपाल सिंह के खिलाफ लड़े थे। हालांकि चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिली थी। इसके अलावा जून महीने में संपत्ति विवाद में भी उन पर फायरिंग हुई थी।


