कोटा में घर के बाहर पाइप व डंडो से हमला:बाइक अड़ने पर विवाद हुआ, 14 दिन में दूसरी बार अटैक किया, दहशत में आया परिवार

कोटा के उद्योग नगर इलाके में देर रात बेखौफ बदमाशों ने एक घर के बाहर पाइप व डंडो से हमला किया। बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बाइक में तोड़फोड़ की, गेट पर पत्थर फेंके ओर डंडो से वार किया। फिर फरार हो गए। घटना गली के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में दी है। वारदात की तस्वीर देखें पंचमुखी चौराहा प्रेम नगर थर्ड निवासी धनराज सेन ने बताया की बुधबार रात 9 बजे परिवार के सदस्यों के साथ घर में मौजूद थे। अचानक से तीन चार युवक घर के बाहर आए। उनके हाथ में पाइप व डंडे थे। उन्होंने आते ही घर के बाहर खड़ी बाइक पर वार करने शुरू कर दिए। फिर गेट पर पत्थर फेंके। और गेट पर पाइप और डंडो से हमला तोड़ने की कोशिश की। युवकों ने 1मिनट तक ताबड़तोड़ वार किए। मेरे बाहर आते ही मौके से फरार हो गए। रात को पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद दो ट्रेकर पहुंची। लेकिन पुलिस बदमाश युवकों को पकड़ नहीं पाई। धनराज ने बताया की गली में रात के वक़्त कुछ युवक तेज रफ्तार पावर बाइक में घूमते है। 16 जनवरी की रात को बेटा गाड़ी घर के अंदर गाड़ी चढ़ा रहा था। इस दौरान बाइक अड़ गई थी। तो मैंने युवकों को बाइक धीरे चलाने को कहा। अगले दिन इन्ही युवकों ने रात के समय मेरे घर पर पत्थर फेंके। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुईं थी। जिसकी शिकायत थाने में दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 14 दिन बाद युवकों ने फिर हमला कर दिया। गली में रहने वाले लोग दहशत में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *