पिकअप वाहन के अंदर बना रखा था गुप्त बॉक्स:गोभी-मिर्च के नीचे छिपाकर गुजरात ले जा रहे थे शराब की 50 पेटिंयां, जब्त

चांदपुर पुलिस ने एक पिकअप से साढ़े तीन लाख रुपए से ज्यादा की अवैध शराब जब्त की है। तस्करों ने वाहन की बॉडी में बेहद सफाई से वेल्डिंग कर गुप्त बॉक्स तैयार किया था, जिसे बाहर से पहचानना मुश्किल था। बॉक्स के ऊपर हरी सब्जियां रखी थीं, जबकि नीचे अंग्रेजी शराब की 50 पेटियां भरी थीं, ताकि शराब की गंध दब जाए। यह शराब गुजरात भेजी जा रही थी। 28 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आलीराजपुर की ओर से आ रही सफेद पिकअप (GJ-34-T-3646) को रोका। चालक गमजी पिता चुनिया वास्कले ने सब्जियां होने की बात कही, लेकिन संदेह पर वाहन थाने लाया गया। तलाशी में गुप्त बॉक्स मिला। शराब की कीमत 3.63 लाख और सब्जियों की कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, टांडा में 80 लाख की शराब पकड़ी : टांडा में पुलिस ने इंदौर से आलीराजपुर ले जाई जा रही करीब 80 लाख रुपए की अवैध शराब पकड़ी है। दो ट्रकों में भरी शराब देवगुराड़िया वेयरहाउस से निकली थी। चालक मांगीलाल चौहान को गिरफ्तार किया गया, जबकि अजय चौहान फरार हो गया। दोनों ट्रक, जिनकी कीमत करीब 40 लाख है, थाने में खड़े करवाए गए हैं। इस तरह रची गई तस्करी की चाल : पिकअप की बॉडी में वेल्डिंग कर विशेष गुप्त बॉक्स बनाया गया था। ऊपर सब्जियां रखी गई थीं, ताकि शराब की गंध बाहर न आए। सामान्य जांच में वाहन पूरी तरह सब्जी से भरा प्रतीत हो रहा था, जिससे पुलिस को चकमा देने की पूरी तैयारी थी। बारिकी से जांच के बाद ही पूरा खुलासा हो सका। पुलिस को चकमा देने के लिए सब्जियों के नीचे गुप्त बॉक्स में शराब छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही थी। वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शराब किसकी है और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसकी जांच की जा रही है।’ -दिलीप चंदेल, थाना प्रभारी, चांदपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *