लुधियाना| छोटी हैबोवाल इलाके में सब्जी मंडी पूजा समिति क्लब की ओर से 6वीं श्री सरस्वती पूजा एवं जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान झांकियां व लंगर का भी खास प्रबंध किया गया। मां सरस्वती के जागरण में गायक जीतू व प्रिया की तरफ से मां सरस्वती का गुणगान किया गया। इस दौरान भूपेंद्र जीत सिंह भोला, राहुल कुमार, रॉकी अग्रवाल, मनोज यादव, लाल यादव, सुरेश जैसवाल, राजदेव साहनी, विजय जैसवाल, रामायण दास आदि मौजूद रहे।


