सीहोर में गेहूं पंजीयन 7 फरवरी से शुरू:किसान 7 मार्च तक करा सकेंगे पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

सीहोर जिले में गेहूं उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 7 फरवरी से शुरू होगा, जो 7 मार्च तक चलेगा। इस अवधि में किसान अपनी उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पंजीयन करा सकेंगे। किसान पंजीयन के लिए तहसील कार्यालय, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत में स्थापित सुविधा केंद्र, सहकारी समिति द्वारा संचालित पंजीयन केंद्र और एमपी किसान ऐप का उपयोग कर सकते हैं। इन सभी माध्यमों से पंजीयन पूरी तरह निशुल्क किया जाएगा। 50 रुपये शुल्क पर भी करा सकेंगे पंजीयन इसके अलावा लोक सेवा केंद्र, एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) और साइबर कैफे पर अधिकतम 50 रुपये शुल्क देकर भी किसान अपना पंजीयन करा सकते हैं। सिकमी काश्तकार, बटाईदार, कोटवार और वन पट्टाधारी किसानों के लिए पंजीयन की सुविधा केवल सहकारी समिति और सहकारी विपणन संस्था स्तर पर स्थापित पंजीयन केंद्रों पर ही उपलब्ध होगी। इन सभी किसानों का सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा। आधार लिंक खाते में होगा भुगतान समर्थन मूल्य पर बेची गई गेहूं की उपज का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किसान के आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। यदि किसी कारणवश आधार लिंक खाते में भुगतान संभव नहीं हो पाता है, तो पंजीयन के समय दर्ज अन्य बैंक खाते में भुगतान किया जाएगा। बैंक खाता और IFSC देना अनिवार्य पंजीयन के समय किसानों को अपना बैंक खाता नंबर और IFSC कोड की जानकारी देना अनिवार्य होगा। जनधन खाते, अक्रियाशील खाते, संयुक्त खाते, फिनो, एयरटेल, पेटीएम और नाबालिगों के बैंक खाते पंजीयन के लिए मान्य नहीं होंगे। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपने आधार नंबर को बैंक खाते और मोबाइल नंबर से लिंक कराकर अपडेट रखें, ताकि भुगतान में किसी तरह की समस्या न आए। वन पट्टाधारी किसानों को देने होंगे अतिरिक्त दस्तावेज वन पट्टाधारी और सिकमी काश्तकार किसानों को पंजीयन के समय आवश्यक दस्तावेजों के साथ अनुबंध या पट्टे की प्रति भी उपलब्ध करानी होगी। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए किसान पंजीयन कार्य करने के इच्छुक एमपी ऑनलाइन और सीएससी संचालक निर्धारित पोर्टल पर अपना आवेदन कर सकते हैं। नई व्यवस्था: किसान खुद चुन सकेंगे स्लॉट नवीन व्यवस्था के तहत किसान अब फसल बेचने के लिए निर्धारित पोर्टल से अपने नजदीकी उपार्जन केंद्र, तिथि और समय का स्लॉट स्वयं चुन सकेंगे। सामान्य तौर पर उपार्जन शुरू होने की तिथि से लेकर उपार्जन समाप्ति के एक सप्ताह पूर्व तक स्लॉट चयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *