147 किलो बेंच प्रेस और 205 किलो डेड लिफ्ट लगाकर साहिल ने गोल्ड जीता

जालंधर| पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की तरफ से सोमवार को नई दिल्ली में पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें शहर के साहिल शर्मा ने एक बार फिर से गोल्ड मेडल हासिल कर जालंधर-पंजाब का नाम रोशन किया। साहिल शर्मा ने बताया कि उसने 74 किलो वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल और ओवरऑल स्ट्रांग मैन का खिताब अपने नाम किया। उसने अपनी कैटेगरी में बैंच प्रेस 147 किलो और डेड लिफ्ट 205 किलो लगाकर पदक जीता। साहिल को ट्रॉफी के साथ 5100 रुपए अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि पावरलिफ्टिंग में साहिल शर्मा लगातार पंजाब और नेशनल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी महीने साहिल इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेलने के लिए दुबई रवाना होंगे। इसमें भारतीय टीम की तरफ से हिस्सा लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *