पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में गुरप्रीत प्रथम स्थान पर

भास्कर न्यूज | जालंधर सेंट सोल्जर कॉलेज (कोएड) की ओर से मेरा वोट, मेरा अधिकार थीम के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने विभिन्न पोस्टरों के माध्यम से अपने मताधिकार का जिम्मेदारी से प्रयोग करने का संदेश दिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में गुरप्रीत पहले, आंचल रतू दूसरे और शाहिद गिल तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह निबंध लेखन प्रतियोगिता में हेतन शर्मा ने पहला, मनप्रीत कौर और मुस्कान ने संयुक्त रूप से दूसरा जागरूकता रैली में हिस्सा लेते विद्यार्थी व सदस्य। स्थान हासिल किया। रूपा कुमारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मतदाता दिवस पर एनएसएस विभाग द्वारा लिद्दड़ा गांव में रैली निकाली गई। कॉलेज निदेशक डॉ. वीना दादा, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मनजीत कौर, कैंपस निदेशक मनहर अरोड़ा और पुलिस अधिकारियों ने जागरूक किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *