गुरनीत ने कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम में किया भारत का प्रतिनिधित्व

जालंधर| एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में बी-डिजाइन मल्टी मीडिया की छात्रा गुरनीत निज्जर ने इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस के सौजन्य से साउथ अफ्रीका के विभिन्न शहरों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए समृद्ध पंजाबी संस्कृति एवं लोकनृत्य गिद्दे की शानदार प्रस्तुति करते हुए सम्मान हासिल किया। गुरनीत ने साउथ अफ्रीका के विभिन्न शहरों में भारत सरकार द्वारा प्रदत व्हाइट पासपोर्ट के आधार पर पूरी टीम के साथ पंजाब की समृद्ध संस्कृति का परिचय देते हुए गिद्दा की शानदार प्रस्तुति की। यह कल्चरल प्रोग्राम भारत एवं साउथ अफ्रीका के मध्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुदृढ़ बनाने के लिए किया गया। वे गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में कॉलेज की ओर से गिद्दाो में भाग लेते हुए जोनल एवं इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल कर चुकी हैं। प्राचार्य डॉ. नीरजा ढींगरा ने गुरनीत को बधाई देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *