पुराने खिलाड़ियों ने फुटबॉल खेलकर दी डॉ. जसपाल सिंह को विदायगी पार्टी

भास्कर न्यूज | जालंधर पिछले हफ्ते लायलपुर खालसा कॉलेज से बतौर प्रिंसिपल रिटायर्ड होने पर डॉ. जसपाल सिंह को पंजाब के पुराने खिलाड़ियों ने उन्हें रिटायरमेंट पार्टी देते हुए फुटबॉल मैच का आयोजन किया। इसमें प्रिंसिपल डॉ. जसपाल सिंह ने अपने पुराने और नए युवा खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलते हुए कहा कि वे आज भी खेलों के साथ जुड़े हुए हैं और सदा जुड़े रहेंगे। खेल की बदौलत उन्होंने नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर पंजाब का नाम रोशन किया है। वे खालसा कॉलेज के पहले ऐसे प्रिंसिपल हैं, जो फिजिकल एजुकेशन से जुड़े हुए थे। वे लायलपुर खालसा कॉलेज में साल 1998 से 2020 तक प्रोफेसर व हेड ऑफ फिजिकल एजुकेशन व स्पोर्ट्स रहे। डॉ. जसपाल सिंह हैंडबाल और फुटबाल खेल के साथ एक खिलाड़ी और मेंटर के रुप में अब तक जुड़े हुए हैं। डॉ. जसपाल सिंह ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी को माका ट्राफी जिताने में अपना बेहतर योगदान दिया है। डॉ. जसपाल सिंह कुल 32 साल तक एजुकेशन में सेवाएं दी है। इसके अलावा उन्होंने फुटबाल और हैंडबाल टीम के कोच भी रहे है उन्होंने अपने कार्यकाल में इंटर-कालेज और इंटर यूनिवर्सिटी स्तर पर कई मेडल जीते हैं। फुटबाल में उन्होंने हरप्रीत, वरुणदीप और रकिंदरजीत और हैंडबाल में कुलविंदर, तरसेम और दविंदर जैसे नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ी उनकी कोचिंग से ही निकले हैं। लायलपुर खालसा कालेज में 22 सालों के दौरान कालेज की तरफ से 17 बार जनरल चैंपियनशिप ट्राफी पर कब्जा किया है। डॉ. जसपाल सिंह को डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन, श्री गुरु गोबिंद सिंह फुटबाल सोसायटी, गुरु फुटबाल क्लब, दोआबा स्पोर्टिंग क्लब ढगाम, नवांशहर हैंडबाल क्लब एसबीएस नगर सहित पूर्व खिलाड़ियों ने उन्हें सम्मानित किया। डॉ. जसपाल सिंह, जिन्होंने बीए, डीपीएड, एमपीएड, एमफिल, पीएचडी व डिप्लोमा इन कोचिंग हैंडबाल व यूजीसी नेट क्लियर किया हुआ है। साल 2023 में उन्होंने जालंधर के लायलपुर खालसा कालेज में प्रिंसिपल का पदभार संभाला। इससे पहले साल 2020 से 2023 तक एसजीजीएस खालसा कालेज माहलपुर में प्रिंसिपल रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *